Top South Indian Movies In Hindi: क्या आपको साउथ फिल्में देखना पसंद है? तो इन पांच फिल्मों को जरूर देखें

 


Top South Indian Movies In Hindi: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्में भी दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ओटीटी (OTT) के कारण, दर्शकों को अलग-अलग अंदाज़ के फिल्में देखने को मिल रही हैं। साउथ टच वाली फिल्में देखने के लिए दर्शकों की पसंद बढ़ रही है।





तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। साउथ फिल्मों का दुनिया भर में एक बड़ी फैन फोल्लोविंग है। अगर साउथ फिल्में पसंद हैं तो ‘जेलर’ से लेकर ‘LEO’ तक की फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए।

हाय नन्ना (Hi Nanna)


‘हाय नन्ना’ एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी उपलब्ध है। इस फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.3 रेटिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही भावुक है। इसलिए इस फिल्म को देखकर दर्शकों भावुक हो सकते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल सकते हैं।

वाथी (Vaathi)


धनुष साउथ सिनेमा फिल्म इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय एक्टर है। धनुष की फिल्में और कहानियां दर्शकों के दिल जीतती हैं। ‘वाथी’ फिल्म 2023 में दर्शकों के सामने आई थी। शिक्षा पर आधारित इस फिल्म में एक बच्चे के संघर्ष को दिखाया गया है। ‘वाथी’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आईएमडीबी रेटिंग पर इस फिल्म को 7.3 रेटिंग मिली है।

लीओ (Leo)


विजय थलापती की फिल्म ‘लीओ’ में दर्शकों को एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म में विजय और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही संजय दत्त भी विलेन की भूमिका में है। इस फिल्म के डायलॉग, कहानी बहुत ही धमाकेदार है। नेटफ्लिक्स पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Massive Fire Causes Power Outage, Shutting Down Heathrow Airport for a Day

Best Plant Growth Regulator – FARMEXO MINERAL MIX 3116 for Healthy & High-Yield Crops

Why DRAIGRAB 0996 is the Best Choice for Eliminating Foul Smells