Rihanna At Anant-Radhika Pre Wedding: देश ही नहीं, विदेशों में भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के होने वाले शादी


 Rihanna At Anant-Radhika Pre Wedding: देश ही नहीं, विदेशों में भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के होने वाले शादी के प्री-वेडिंग फेस्टिवल की चर्चा हो रही है। आज इन समारोह का आखिरी दिन है, जो 1 मार्च से शुरू हुए थे। अनंत अंबानी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं।इन तीन दिनों में कई बड़े कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिए। हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने भी अंबानी परिवार के समारोह में शानदार परफॉर्मेंस दी। (Rihanna At Anant-Radhika Pre Wedding)मगर, चौंकाने वाली बात ये रही कि परफॉर्मेंस के बाद रिहाना सीधे अपने देश लौट गईं। अब खुद रिहाना ने वापसी के पीछे की वजह बताई है, जिसने सबकी जिज्ञासा को शांत किया है।



Rihanna At Anant-Radhika Pre Wedding

हाल ही में, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का भी तड़का लगा! 1 मार्च को हुए इस कार्यक्रम में मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी एनर्जी से पूरा अंबानी परिवार भी स्टेज पर थिरकने लगा।


लेकिन, धमाल मचाने के बाद रिहाना ने चौंकाने वाला फैसला लिया। परफॉर्मेंस खत्म होते ही वह वापस अपने देश अमेरिका लौट गईं। इतने बड़े सामान के साथ भारत आने वाली रिहाना के अचानक वापस जाने से हर कोई हैरान था। आखिर एक परफॉर्मेंस के बाद ही वह वापस क्यों चली गईं? यह सवाल सभी के मन में था।



हालांकि, अब खुद रिहाना ने इस रहस्य का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका वापस जाने की वजह असल में…






सोशल मीडिया पर रिहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिहाना अपनी दोस्त मेलिसा फोर्ड के साथ कार में लाइव चैट करती हुई नजर आ रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में रिहाना अपनी दोस्त से बात करती दिख रही हैं। इसी दौरान वह पूछती हैं कि क्या यह वाकई लाइव हो रहा है? इसके बाद रिहाना की आवाज आती है, मैंने भारत में बहुत अच्छा समय बिताया। मेरे पास केवल दो दिन थे। मेरे बच्चों की वजह से ही मुझे जल्दी भारत छोड़ना पड़ा। मेरे बच्चे घर पर इंतजार कर रहे थे। इसलिए मुझे तुरंत वापस आना पड़ा.


इस वीडियो से पता चलता है कि रिहाना अपने बच्चों की वजह से जल्दी लौटीं। वह बताती हैं कि उनके पास केवल दो दिन थे और उन्हें अपने बच्चों के पास वापस जाना था।


Rihanna At Anant-Radhika Pre Wedding – इन गानों पर रिहाना ने किया लाइव परफॉर्म!

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का भी तड़का लगा! मशहूर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna At Anant-Radhikरिहाना ने अपने सुपरहिट गानों “डायमंड्स”, “वेयर हैव यू बीन”, “रूड बॉय” और “पौर इट अप” पर धूम मचा दिया। सिर्फ गाने ही नहीं, रिहाना ने स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर भी सभी का दिल जीत लिया। अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई रिहाना के परफॉर्मेंस पर झूमता हुआ नजर आया।a Pre Wedding) ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से शाम को रंगीन बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Massive Fire Causes Power Outage, Shutting Down Heathrow Airport for a Day

Best Plant Growth Regulator – FARMEXO MINERAL MIX 3116 for Healthy & High-Yield Crops

Why DRAIGRAB 0996 is the Best Choice for Eliminating Foul Smells