Tata Motors Share Price: डिमर्जर का नाम सुन टाटा मोटर्स के शेयरों को लगे पंख, जाने क्या है शेयर का भाव?

 

Tata Motors Share Price : भारत में शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ज्यादातर लोग अपने पैसों को शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल आबादी के लगभग 3% लोग अपना पैसा शेयर बाजार में इन्वेस्ट करते हैं।

ऐसे ही जो भी लोग शेयर बाजार में इनवेस्ट करते हैं उन सभी को बाजार में कंपनियों के Share Price पर नजर रखनी पड़ती है। ताकि वह सही समय पर यहां से एक अच्छा प्रॉफिट पा सके। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम Tata Motors Share Price के बारे में जानेंगे।

Tata Motors Share Price

ग्लोबल ऑटोमोबाइल निर्माता टाटा मोटर्स के शेयरों में आज के शुरुआती कारोबार में 8 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और शेयरों के भाव 1000 रुपये के लेवल को क्रास करते हुए 1065.60 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए। लेकिन, अब Tata Motors Share Price की बात की जाए तो टाटा मोटर्स का शेयर 1020.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है।



Tata Motors Demerger

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा मोटर्स के बोर्ड ने सोमवार को कंपनी के बिजनेस ऑप्शंस को दो यूनिट में बांटने की मंजूरी दे दी है। कंपनी आने वाले समय में पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग करेंगे यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी। इसी वजह से टाटा मोटर्स के शेयरों में आज इतनी बढ़त देखने को मिली।


ता दें, पिछले कुछ वर्षों में, टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल (CV), यात्री वाहन (PV EV), और जगुआर लैंड रोवर (JLR) बिजनेसेज ने अलग- अलग स्ट्रैटेजीज को सफलतापूर्वक लागू करके एक मजबूत प्रदर्शन दिया है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 2021 से, ये बिजनेस अपने संबंधित सीईओ के तहत स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं।


Tata Motors Demerger: क्या होगा शेरहोल्डर्स का

टाटा मोटर्स के सभी शेयरहोल्डर्स की दोनों नई लिस्टेड कंपनियों में बराबर की हिस्सेदारी बनीं रहेगी। यानी जिनके पास में टाटा मोटर्स के शेयर है। उन्हें दोनों लिस्टेड कंपनियों में बराबर के शेयर मलेंगे। डिमर्जर को एनसीएलटी व्यवस्था योजना के माध्यम से लागू किया जाएगा।


Tata Motors के शेयर में देखने को मिली तेजी

पिछले वर्ष के दौरान, जगुआर और लैंड रोवर के साथ- साथ कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेसेज में रिकॉर्ड सुधार से उत्साहित होकर कंपनी के शेयर लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार सात तिमाहियों में घाटे के बाद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट कमाया है। यह प्रवृत्ति बाद की तिमाहियों में भी जारी रही, जिससे इसके स्टॉक मूल्य में असाधारण तेजी आई।


CY23 को 101 के मल्टी- बैगर रिटर्न के साथ समाप्त करने के बाद, यह वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र निफ्टी 50 स्टॉक बन गया, CY24 में सकारात्मक गति जारी है, स्टॉक पहले से ही लगभग 36 का प्रभावशाली रिटर्न दे रहा है।


क्या है शेयर का हाल

मई 2020 में स्टॉक की कीमत 79.60 रुपये प्रति शेयर पर थी। यह 1030 रुपये प्रति शेयर के मौजूदा मार्केट वैल्यू पर कारोबार के लिए आश्चर्यजनक रूप से 1193 बढ़ चुका है। स्टॉक पिछले 11 महीनों में से 9 महीनों में हरे निशान में बंद हुआ है, जिससे 145 का असाधारण रिटर्न मिला है।


52 वीक हाई और 52 वीक लो

टाटा मोटर्स का 52 वीक हाई 1065.60 रुपए हैं, जबकि 52 वीक लो 400.45 रुपए हैं।


taaza Time पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Comments

Popular posts from this blog

Massive Fire Causes Power Outage, Shutting Down Heathrow Airport for a Day

Best Plant Growth Regulator – FARMEXO MINERAL MIX 3116 for Healthy & High-Yield Crops

Why DRAIGRAB 0996 is the Best Choice for Eliminating Foul Smells